•डीआईजी, आईजी व एडीजी स्तर पर कुल 40 से अधिक अधिकारियों को मिला पदोन्नति लाभ।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने नए वर्ष से पूर्व भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। गृह (पुलिस सेवाएं) अनुभाग–2 द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों के तहत राज्य कैडर के 40 से अधिक आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान करने को राज्यपाल की स्वीकृति दे दी गई है। सभी पदोन्नतियां 01 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगी अथवा संबंधित अधिकारी द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से लागू मानी जाएंगी।
जारी आदेशों के अनुसार—
आईपीएस बैच 2001 के अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), वेतनमान लेवल-15 (₹1,82,200–2,24,100) के पद पर पदोन्नति दी गई है।
आईपीएस बैच 2008 एवं 2012 के अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), वेतनमान लेवल-14 (₹1,44,200–2,18,200) के पद पर पदोन्नत किया गया है।
वहीं आईपीएस बैच 2013 के अधिकारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी), वेतनमान लेवल-13 (₹1,23,100–2,15,900) में प्रोन्नति प्रदान की गई है।
पदोन्नति आदेशों में सभी चयनित अधिकारियों के नाम एवं उनके बैच का उल्लेख किया गया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि संबंधित अधिकारियों के सेनानी-आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश शासन के इस निर्णय से पुलिस प्रशासन में वरिष्ठ स्तर पर नेतृत्व को मजबूती मिलेगी और कानून-व्यवस्था के प्रबंधन में अनुभव का बेहतर उपयोग हो सकेगा।
देखें जारी लिस्ट:-






