सुल्तानपुर। वृहस्पतिवार को शबे कद्र की रात थी जो साल भर की रातों में सबसे महत्वपूर्ण रात थी उस रात में मांगी गयी दुआएं जरुर पूरी होती हैं। इसी रात में कुरान मजीद भेजा गया था शबे कद्र की रात भर शिया जामा मस्जिद अमहट में नमाज अदा की गयी कुरान मजीद की तेलावत कर के अपने लिए परिवार के सेहत व सलामती की दुआएं की गयी।
शुक्रवार को शिया जामा मस्जिद अमहट में मौलाना मोहम्मद जाफर खान ने जुमा की नमाज पढ़ाई उन्होंने जुमे के खुतबे में कहा कि मौला अली ने कहा कि अगर भूख की वजह से कोई चोरी करता है तो चोर के हाथ नहीं बल्कि बादशाह के काटे जाने चाहिए क्योंकि कि उसने अपनी जनता का ख्याल नहीं किया अली ने कहा तलवार हमेशा जालिम पर उठाई जाय मजलूम पर नहीं जिस देश की जनता खुशहाल होगी वह देश विकास करेगा।
अगर दुनिया अली के बतायें रास्ते पर अमल करें तो उसको शासन करने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसके बाद अपने देशऔर दुनिया में अमन शांति के लिए दुआएं की गई।
