•जिला स्काउट-गाइड परिवार में खुशी की लहर, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं।
बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश, गोल मार्केट, महानगर लखनऊ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद बस्ती के सात छात्र-छात्राओं का चयन स्काउट-गाइड के प्रतिष्ठित राज्यपाल पुरस्कार के लिए किया गया है। इस उपलब्धि से जिले के शिक्षण संस्थानों एवं स्काउट-गाइड परिवार में हर्ष का वातावरण है।
जनपद बस्ती के जीआरएस इंटर कॉलेज, बस्ती से अभिनव मिश्रा, प्रिंस गुप्ता, अल्ताफ अंसारी एवं आदित्य भट्ट का चयन हुआ है। वहीं बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, बस्ती से नैंसी पांडे और श्वेता गौतम का नाम राज्यपाल पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है।
विद्यार्थियों की इस सफलता पर संस्था के जिला मुख्य आयुक्त एवं जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, एडल्ट रिसोर्स कमिश्नर (स्काउट) डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह, एडल्ट रिसोर्स कमिश्नर (गाइड) डॉ. सुरभि सिंह, जिला स्काउट कमिश्नर हरिराम बंसल, जिला गाइड कमिश्नर संडीला चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून, जिला सचिव डॉ. कुलदीप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) सत्या पांडेय, जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट) प्रताप शंकर पांडेय तथा ट्रेनिंग काउंसलर आदर्श मिश्रा, विजय, प्रमोद, नंदिनी, गरिमा, प्रियंका एवं मुस्कान सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी चयनित छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और स्काउट-गाइड गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का परिणाम है, जिससे जनपद बस्ती का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।
