बस्ती। भयंकर शीतलहर और ठंड के प्रकोप को देखते हुए भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने गुरुवार को भूअर गांव में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल, बिस्किट सहित अन्य राहत सामग्री का वितरण कर मानवता का परिचय दिया।
भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव रंजीत श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहती है।कहा कि इस भीषण ठंड में जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर एक छोटी सी मदद की गई है, ताकि ठंड के कारण किसी की जान न जाए।
इसी क्रम में गुरुवार को लगभग 110 कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवं सोसाइटी के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार ओझा ने बताया कि आगे भी जरूरतमंदों को चिन्हित कर कंबल वितरण का कार्य जारी रहेगा।
डॉ. एल.के. पांडे ने कहा कि मानवता सर्वोपरि है और रेडक्रॉस सोसाइटी निस्वार्थ भाव से समाज सेवा कर रही है। सभापति डॉ. प्रमोद चौधरी ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी की संपूर्ण टीम जनसेवा के लिए सदैव तत्पर है। कार्यक्रम में समाजसेवी अजय चौहान ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के सक्रिय सदस्य रणविजय सिंह, लक्ष्मी अरोड़ा, समाजसेवी संध्या दीक्षित एवं मधु मिनोत्रा ने कंबल वितरण में महत्वपूर्ण सहयोग किया।
