•वार्ड नंबर 16 की जनता नेट नहीं, बेटे का चयन करेगी
केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य पद के वार्ड नंबर 16 से प्रत्याशी महेंद्र प्रताप यादव ने ग्राम चनवापार में देवतुल्य जनता से मुलाकात की और सहयोग, समर्थन एवं आशीर्वाद मांगा।






पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी महेंद्र प्रताप यादव ने कहा कि पूर्व में निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने वार्ड नंबर 16 के लिए कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया। जनता की शिकायत रही है कि चुनाव जीतने के बाद प्रतिनिधि क्षेत्र से गायब हो जाते हैं। इस बार लोग ऐसे प्रत्याशी का चयन करना चाहते हैं जो उनके बीच रहकर विकास कार्य करे और क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 16 की जनता अब यह ठान चुकी है कि वे नेट नहीं, बेटे का चयन करेंगे—ऐसा जनप्रतिनिधि जो सुख-दुख में साथ खड़ा हो और विकास कार्यों को अंतिम पायदान तक पहुँचाने का कार्य करे।
