बस्ती। वरिष्ठ पत्रकार आलोक त्रिपाठी एवं अजीत त्रिपाठी के पिता रुद्रनाथ त्रिपाठी का 75 वर्ष की आयु में मंगलवार प्रातः निधन हो गया। वे अवकाश प्राप्त जेल अधिकारी थे और वर्ष 2012 में जिला कारागार देवरिया से सेवानिवृत्त हुए थे।
अपने सेवा काल में उन्होंने मंडलीय कारागार गोरखपुर में 18 वर्षों तक महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं। इसके अतिरिक्त उन्होंने लखनऊ, फैजाबाद, गोंडा एवं वाराणसी जनपदों में भी कर्तव्यनिष्ठा के साथ दायित्व निभाया। कारागार विभाग द्वारा उत्कृष्ट एवं अप्रतिम सेवाओं के लिए उन्हें कई बार प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया था।
रुद्रनाथ त्रिपाठी पशुप्रेमी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग व्यक्ति थे। उन्होंने पर्यावरण संवर्धन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया।
उनके निधन पर आज प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों द्वारा आत्मा की शांति हेतु शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। संरक्षक प्रकाश चन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय, महामंत्री महेन्द्र तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार पुनीत ओझा, राघवेन्द्र मिश्रा एवं विपिन त्रिपाठी सहित उपस्थित पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
शोक व्यक्त करने वालों में प्रवीण कुमार पाण्डेय, लवकुश सिंह, सुदृष्टि नारायण त्रिपाठी, अनिल कुमार श्रीवास्तव, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव ‘बिन्नू’, जीशान हैदर रिजवी, अनुराग श्रीवास्तव, हरिओम लल्ला, राकेश तिवारी, कौशल ओझा, सर्वेश श्रीवास्तव, बशिष्ठ पाण्डेय, राजेन्द्र उपाध्याय, आनन्द कुमार गुप्ता, अभिनव दूबे, महेन्द्र सिंह, बसंत लाल सहित अनेक पत्रकारगण उपस्थित रहे।
