बस्ती। विश्व हिन्दू महासंघ युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी की पहल पर श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर कॉरिडोर निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण का मार्ग अब प्रशस्त हो गया है।धर्मार्थ कार्य निदेशालय वाराणसी के सचिव के पत्र तथा बस्ती के तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा भेजी गई पांच बिंदुओं की आख्या के आधार पर पर्यटन विभाग ने इस परियोजना के लिए 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मंदिर कॉरिडोर निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए कॉरिडोर निर्माण की घोषणा की थी।अब धन स्वीकृत होने के साथ ही जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
सौरभ त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।
