संत कबीर नगर। जनपद क्षेत्र के कांशीराम आवास से 13 वर्षीय बच्चा आयान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 7 फरवरी 2026 को आयान सुबह करीब 9 बजे घर से निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है।
लापता बच्चे का नाम आयान है, जिसकी उम्र लगभग 13 वर्ष बताई जा रही है। उसके पिता का नाम सईद पठान है तथा परिवार कांशीराम आवास में निवास करता है। परिजनों ने बच्चे की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर लोगों से मदद की अपील की गई है।
परिजनों द्वारा आमजन से अनुरोध किया गया है कि यदि किसी को भी आयान के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया तत्काल मोबाइल नंबर 7860848485 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
