बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सभासद सिद्धेश सिन्हा को विकासशील उद्योग व्यापार एसोसिएशन का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव आनंद जायसवाल द्वारा, राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश सिंह रघुवंशी की संस्तुति पर सौंपी गई।
सिद्धेश सिन्हा ने इस मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारी समाज की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन की नीति एवं कार्यक्रमों के अनुरूप प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
सिद्धेश सिन्हा के मनोनयन पर अनेक गणमान्य नागरिकों एवं पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, महेश शुक्ल, ओमप्रकाश ठाकुर, जगदीश शुक्ला, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, कुंदन लाल वर्मा, आशीष उर्फ कल्लू स्वामी, विवेकानंद शुक्ला, जानू गुप्ता, मोहित, प्रमोद पाण्डेय, अनिल दुबे, दिलीप पाण्डेय, रामकुमार, दीपू तिवारी, ओंकार जायसवाल, विनोद चौरसिया, विक्की मोदनवाल, राजेंद्र प्रसाद गौड़, जगदीश अग्रहरि, राधेश्याम कमलापुरी, धर्मराज गुप्ता, अभिषेक गौतम, रामकुमार शुक्ला, आलोक पाण्डेय, दीपक गुप्ता, अनिल भारती, विकास, अरुण सिंह, प्रमोद गुप्ता, रोहन गुप्ता आदि शामिल हैं।
भाजपा के साथ ही कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि सिद्धेश सिन्हा के नेतृत्व में व्यापारी समाज की आवाज प्रभावी ढंग से उठेगी।
