•वामा सारथी और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की संयुक्त पहल।
बस्ती। पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस मुख्यालय लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता नोडल अधिकारी बस्ती, सुश्री स्वर्णिमा सिंह ने की।



इस अवसर पर पुलिस परिवार से जुड़े युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य उन्हें कौशल विकास के माध्यम से स्वावलंबी बनाना और आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करना है।
वामा स्वावलंबन केन्द्र की स्थापना
पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि पुलिस परिवारों के लिए “वामा स्वावलंबन केन्द्र” स्थापित किए जाएंगे। इन केन्द्रों पर विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जिनमें आईटी, हस्तशिल्प, डिजिटल मार्केटिंग, ब्यूटीशियन कोर्स आदि शामिल होंगे।
स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता पर जोर
अधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों को स्वरोजगार शुरू करने या स्थानीय उद्योगों से जुड़ने के अवसर मिलेंगे। इसका उद्देश्य न केवल रोजगार उपलब्ध कराना है, बल्कि युवाओं और महिलाओं में आत्मविश्वास और कार्यकुशलता का भी विकास करना है। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
