सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी लम्भुआ में मतदाता जागरूकता संवर्धन अभियान की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष सत्य पाल ने किया जिसका संचालन हरीश ने किया।
बैठक की मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार में हत्या, रेप डकैती, लूट जैसी घटनाओं से जनता छुटकारा चाहती हैँ।
कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एसआईआर फॉर्म भरवाने में अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के कथित षड्यंत्रों को बेनकाब सपा कार्यकर्ता करेंगे, कहा कि 18 वर्ष पूरे करने वाले हर युवा को मतदाता सूची में शामिल करवाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
श्रीमती कुशवाहा ने जोर देकर कहा कि समाजवादी पार्टी के का बूथ अध्यक्ष फॉर्म 6 (नया नाम जोड़ने), फॉर्म 7 (संशोधन) और फॉर्म 8 (विलोपन) के माध्यम से मतदाता सूची को मजबूत करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि P D A की सरकार बनेगी जहां लूट, हत्या, सामूहिक रेप, डकैती से निजात मिलेगी।
श्रीमती कुशवाहा ने जोर देकर कहा कि प्रदेश की जनता आशा भरी निगाहों से सारी उम्मीदें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से जुड़ी हैं। 2027 में P D A की सरकार बनेगी जहां आम जनता के बच्चों को नौकरी, रोजगार, कन्या विद्याधन महिलाओं को समाजवादी पेंशन, बच्चों को लैपटॉप, किसानों को फसल का लागत मूल्य मिलेगी। जिला अध्यक्ष रघुवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता का छुटकारा दिलाने के लिए जनता लामबंद हो गई हैं।
