•तहसील दिवस में 56 शिकायतें प्राप्त, 5 का मौके पर निस्तारण।
बस्ती। भानपुर तहसील सभागार में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से तहसील दिवस का आयोजन जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने भी जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

जिलाधिकारी ने दूर-दराज से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। किसी भी शिकायत को लंबित न रखने और प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।
उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार ने बताया कि तहसील दिवस में कुल 56 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने भी जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों से जुड़े मामलों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर डीएफओ डॉ. शिरीन, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, डीडीओ अजय कुमार सिंह, पीडी राजेश कुमार, डीपीआरओ धनश्याम सागर, समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, डीएसओ विमल शुक्ला, सीवीओ डॉ. ए.के. गुप्ता, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, डीएचओ अरुण त्रिपाठी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
