बस्ती। प्रेस क्लब बस्ती की आम सभा के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक 1 मार्च 2026, दिन रविवार को प्रातः 11 बजे से प्रेस क्लब सभागार में आयोजित की जाएगी।
यह जानकारी प्रेस क्लब के महामंत्री महेन्द्र तिवारी ने देते हुए बताया कि बैठक में पत्रकार कल्याण कोष बढ़ाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से समय से उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।
महामंत्री ने यह भी बताया कि 19 फरवरी 2026, दिन गुरुवार को अपराह्न 12 बजे से 3 बजे तक प्रेस क्लब उपाध्यक्ष डॉ. वी.के. वर्मा के नेतृत्व में प्रेस क्लब के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।
प्रेस क्लब के सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं।
