बस्ती। नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त को थाना मुंडेरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
थाना मुंडेरवा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 22/2026 धारा 137(2)/87/64(2)(m) बीएनएस एवं 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र स्वर्गीय शिव शंकर, निवासी रजवापुर, थाना पिसावा, जनपद सीतापुर (उम्र लगभग 25 वर्ष) को शुक्रवार दिनांक 07 फरवरी 2026 को करीब 1:25 बजे रेलवे स्टेशन मुंडेरवा के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध नाबालिग से दुष्कर्म जैसा गंभीर आरोप है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह, उप निरीक्षक जावेद खान एवं महिला कांस्टेबल नीतू यादव आदि शामिल रहीं।
