- एनुअल फंक्शन का ऐतिहासिक मंच देकर नन्हें मुन्ने नौनिहालों के आत्मविश्वास को बढ़ाना महत्वपूर्ण – डा उदय प्रताप चतुर्वेदी
- शिक्षा के हर क्षेत्र में नौनिहालों की प्रतिभा निखारने के प्रति संकल्पित है संस्थान – राकेश चतुर्वेदी
- स्पर्धा के इस दौर में शिक्षा की हर विधा में तप कर पारंगत हो रहे एसआर के नौनिहाल – शिखा चतुर्वेदी
के के मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। शैक्षणिक संस्थान एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में शुक्रवार को आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए गुरुवार को प्रतिभागियों ने शानदार रिहर्सल किया। रिहर्सल कार्यक्रम की निगरानी के लिए मौजूद सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी, एसआर ग्रुप के चेयरमैन राकेश चतुर्वेदी और राजन इंटरनेशनल एकेडमी बस्ती की एमडी शिखा चतुर्वेदी ने नौनिहालों की शानदार तैयारियों पर उन्हें बधाई दिया। गणेश वंदना हो फिर भगवती स्तुति, क्लासिकल नृत्य हो अथवा देशभक्ति के जुनून से परिपूर्ण सॉन्ग। रचनात्मक नृत्य हो अथवा ऑपरेशन सिंदूर का सारगर्भित मंचन हर प्रस्तुतियों ने मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।





अपनी शानदार प्रस्तुतियों से संस्थान के नौनिहालों ने शुक्रवार को प्रस्तावित वार्षिकोत्सव समारोह और गुडलक फेयरवेल पार्टी के भव्य एवम ऐतिहासिक होने की नीव रखी।
रिहर्सल कार्यक्रम का जायजा लेने पहुंचे सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि इस रिहर्सल प्रोग्राम में संस्थान ने अधिक से अधिक नौनिहालों को मंच प्रदान किया है वह सराहनीय है। नन्हें मुन्ने नौनिहालों को मंच प्रदान करके उनमें आत्मविश्वास पैदा करना शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग होता है। डा. चतुर्वेदी ने कहा कि जिस उत्साह से बच्चों ने आज रिहर्सल कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है वह सराहनीय है।
एसआर ग्रुप के चेयरमैन राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि संस्थान के नौनिहालों को शिक्षा के हर क्षेत्र में पारंगत बनाना ही प्रबंध तंत्र का मुख्य उद्देश्य है। खेल हो सामाजिक अभिरुचि, सांस्कृतिक विधा हो अथवा संस्कार सभी पटल पर नौनिहालों को परिपक्व बनाने के प्रति संस्थान संकल्पित है। जिस उत्साह और ऊर्जा के साथ नौनिहालों ने रिहर्सल कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दिया है वह प्रशंसनीय है।
राजन इंटरनेशनल एकेडमी की एमडी शिखा चतुर्वेदी ने कहा कि आज हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का दौर चल रहा है। नौनिहालों को शिक्षा, खेल और सम सामयिक ज्ञान के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पारंगत बनाने के लिए संस्थान संकल्पित है।
श्रीमती चतुर्वेदी ने कहा कि एक बेहतर प्रतिभा के लिए हर क्षेत्र में पारंगत होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों को देख उनके कला की प्रसंशा करते हुए उनकी प्रतिभा को और बेहतर ढंग से निखारने पर बल दिया।
डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय और प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी ने सभी अभिभावकों और क्षेत्र के सम्मानित लोगों शुक्रवार को आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव समारोह और गुडलक फेयरवेल पार्टी के लिए सादर आमंत्रण प्रेषित किया ।
अभ्यास सत्र कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय, युवा समाजसेवी निहाल चंद्र पांडेय, उप प्रधानाचार्य एसएन शुक्ला,धर्मेंद्र चौरसिया सहित तमाम टीचर्स मौजूद रहे। अभ्यास सत्र का संचालन वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव ने किया।
