प्रयागराज। थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में नकल कराने के उद्देश्य से फर्जी कक्ष निरीक्षक बनकर ड्यूटी कर रहे 09 अभियुक्त गिरफ्तार गंगानगर-जोन के थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा थाना मऊआइमा क्षेत्रान्तर्गत भोलानाथ रामसुख इण्टर कालेज चकश्याम किरांव में उ0प्र0 हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा प्रथम पाली के दौरान वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक व स्टैटिक मजिस्ट्रेट द्वारा चेक किये जाने पर फर्जी तरीके से कक्ष निरीक्षक बनकर नकल कराने के उद्देश्य से ड्यूटी कर रहे 09 अभियुक्त 1. अमित कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद पटेल निवासी ग्राम मऊदोस्तपुर थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज 2. सुप्रीम सिंह पुत्र राम कैलाश निवासी ग्राम कटाताजलालपुर थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज 3. अरविन्द कुमार पुत्र अर्जुन प्रसाद निवासी ग्राम जोगापुर मण्डी थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज 4. संजीत कुमार पुत्र राम विलास पटेल निवासी ग्राम पथरियापुर नवाबगंज थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज 5. विवेक कुमार पुत्र रूपचन्द्र निवासी ग्राम मूल्हापुर नई बाजार थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज 6. रंजीत कुमार पुत्र राम आधार निवासी ग्राम कटाता जलालपुर थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज 7. पवन कुमार पुत्र रामकिशुन निवासी ग्राम बसरही थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज 8. शशिकान्त पुत्र उमेशचन्द्र निवासी ग्राम कटाता जलालपुर थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज 9. चन्द्रशेखर पुत्र राम आसरे निवासी ग्राम कटाताजलालपुर थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना मऊआइमा क्षेत्रान्तर्गत भोलानाथ रामसुख इण्टर कालेज चकश्याम किरांव के पास से कुल 09 फर्जी परिचय पत्र के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तार/बरामदगी के आधार पर थाना मऊआइमा पर मु0अ0सं0-65/25 धारा-319(2)/318(4)/61(2)(a) भा0न्या0सं0 व 4/13 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम पंजीकृत किया गया । दौराने विवेचना साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-338/336(3)/340(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
अभियुक्त विवेक कुमार उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-मु0अ0सं0-353/21 धारा 147/148/323/325/504/506 भा0द0सं0 थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज तथा मु0अ0सं0-65/25 धारा-319(2)/318(4)/61(2)(a) भा0न्या0सं0 व 4/13 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम व बढ़ोत्तरी धारा-338/336(3)/340(2) भा0न्या0सं0 थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज।
बरामदगी का विवरण-
09 फर्जी परिचय पत्र।
