मथुरा/गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने 55335/55336 कासगंज–मथुरा जंक्शन–कासगंज सवारी गाड़ी का मार्ग अस्थायी रूप से गंगापुर सिटी तक/से बढ़ाने का निर्णय लिया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसम्पर्क विभाग के अनुसार मार्ग विस्तार के तहत 16 से 31 मार्च 2026 तक चलने वाली 55335 कासगंज–गंगापुर सिटी सवारी गाड़ी कासगंज से सुबह 11.40 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन पूर्व निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए मथुरा जंक्शन से 15.20 बजे, भरतपुर से 15.55 बजे, बयाना से 16.25 बजे, हिण्डौन सिटी से 16.55 बजे तथा श्री महावीर जी से 17.07 बजे प्रस्थान कर गंगापुर सिटी शाम 18.20 बजे पहुंचेगी।
वापसी दिशा में 55336 गंगापुर सिटी–कासगंज सवारी गाड़ी 16 से 31 मार्च 2026 तक गंगापुर सिटी से शाम 19.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन श्री महावीर जी से 19.25 बजे, हिण्डौन सिटी से 19.37 बजे, बयाना से 20.05 बजे, भरतपुर से 20.40 बजे तथा मथुरा जंक्शन से 22.00 बजे चलकर पूर्व निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन रात 00.30 बजे कासगंज पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस अस्थायी मार्ग विस्तार से यात्रियों को गंगापुर सिटी तक सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी।
