Oplus_16908288
बस्ती। बस्ती-महुली मार्ग पर नरौली तिराहे की सड़क की स्थिति गंभीर हो गई है। सड़क पर घुटनों से भी गहरे गड्ढे हैं। इससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो रहा है।नरौली तिराहे के पास प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाई स्कूल स्थित है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों बच्चे पैदल आते-जाते हैं। गड्डों में जमा पानी के कारण कई बच्चे फिसलकर चोट खा चुके हैं।
स्थानीय निवासियों मनोज सोनकर, लालू यादव, रहमान, सुरेंद्र, ध्रुव चंद, ध्रुव यादव, रामू चौधरी, रमेश सोनकर और राम रक्षा ने बताया कि हर दिन कोई न कोई व्यक्ति गिरकर घायल हो जा रहे है।वर्तमान में सड़क पर नल बिछाने का काम चल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारी सड़क की खस्ता हालत देखकर भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। सरकार की गड्ढामुक्त सड़क नीति के बावजूद यहां स्थिति बिगड़ती जा रही है। पीडब्ल्यूडी के एक्सीएन अवधेश कुमार ने कहा कि जल्द ही सड़क की जांच कर मरम्मत कराई जाएगी
