केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बधौली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदी डीहा में ग्राम प्रधान धीरेंद्र चौधरी द्वारा प्राथमिक विद्यालय चांदी डीहा के परिसर में ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान धीरेंद्र चौधरी ने उपस्थित ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत देश गणराज्य घोषित हुआ। इसी दिन से देश में संविधान लागू हुआ, जिसके अंतर्गत सरकार के तीनों अंग—कार्यपालिका, न्यायपालिका एवं विधायिका—अपने-अपने दायित्वों और कर्तव्यों के निर्वहन के लिए स्वतंत्र हैं।

उन्होंने कहा कि संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। संविधान एवं कानून के अनुसार कार्य करने से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। आज का दिन हमें संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र के विकास में सहभागी बनने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण, ग्राम पंचायत के पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
