
— के. के. मिश्रा, संवाददाता
संत कबीर नगर। खलीलाबाद मुख्यालय स्थित हीरालाल इंटर कॉलेज में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह ने की, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा अर्चना श्रीवास्तव ने किया।






इस अवसर पर गोरखपुर की पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने “एक राष्ट्र, एक चुनाव” के संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा कि अलग-अलग चुनावों से विकास कार्यों में रुकावट आती है और बार-बार चुनाव कराने से भारी खर्च होता है। एक साथ चुनाव होने से न केवल विकास कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि खर्च में भी बचत होगी।
कार्यक्रम संयोजिका डॉ. सोनी सिंह ने कहा कि “एक राष्ट्र, एक चुनाव” से भारत समृद्धि की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आज बेटियाँ हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा पांडे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि, उर्मिला तिवारी, रजनी पांडे, किरण प्रजापति, तारा राय, कार्यक्रम संयोजक अमर राय, मंडल अध्यक्ष सरोजिनी पांडे, विमला सिंह, प्रेमा मंदेशिया, शशि वर्मा, सुमित्रा निषाद, संगीता मौर्या सहित कई लोग उपस्थित रहे।