
रिपोर्ट: अभिनव अग्रवाल।
बिजनौर। समस्त ब्राह्मण समाज द्वारा जिला मुख्यालय बिजनौर पर भगवान परशुराम जी की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा रामलीला ग्राउंड से प्रारंभ होकर, नगर के मुख्य मार्ग होते हुए शहनाई बैंकट हॉल बिजनौर पर जाकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में तमाम झांकियां आकर्षण का केंद्र रही व बैंड बाजे मधुर संगीत द्वारा भजन बजाते चल रहे थे। शोभा यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र भगवान परशुराम जी का भव्य डोला रहा। यात्रा के दौरान जय परशुराम के नारे लगाए गए। जिससे नगर का वातावरण परशुराम मय हो गया।




राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ पंजीकृत बिजनौर द्वारा भव्य शोभा यात्रा का पूर्ण समर्थन किया एवं डॉक्टर मदन मोहन चौराहे पर संगठन द्वारा जलपान की व्यवस्था कर शोभायात्रा का भव्य रूप से स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त भी भगवान परशुराम जी की शुभ यात्रा का जगह-जगह पर विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा एवं जलपान की व्यवस्था कर स्वागत किया गया।
शोभा यात्रा में विशेष योगदान संगठन के जिला अध्यक्ष पंडित विभोर कौशिक एडवोकेट एवं नगर अध्यक्ष बिजनौर पंडित तुषार शर्मा एडवोकेट का रहा। शोभा यात्रा में संगठन मुख्य संरक्षक पंडित श्याम स्वरूप शर्मा एडवोकेट संगठन के जिला सचिव पंडित अमित शर्मा, जिला सचिव पंडित निशांत शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष पंडित अंकुर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पंडित तरुण भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष पंडित हार्दिक मिश्रा, नगर कोषाध्यक्ष पंडित सतीश शर्मा, नगर उपाध्यक्ष पंडित रविकांत कौशिक, नगर उपाध्यक्ष पंडित रजत दीक्षित, अभिषेक पाराशर, हर्ष पाराशर, अभिषेक भारद्वाज, नीरज शर्मा, कुलवींर शर्मा, पीयूष शर्मा, हिमांशु शर्मा , देवांश पुरोहित, राजीव सोती तिलकधारी , चिराग सोती , शोभा शर्मा, शोभित शर्मा, अंकुर गौतम, नीरज शर्मा, माधव दुबे, विशाल शर्मा, विपुल शर्मा, विश्वास त्रिवेदी, सचिन शर्मा एवं हजारों की संख्या में ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।