केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। पवित्र रमजान माह के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 16 से जुड़े बसपा नेता ब्रह्मा देव चौधरी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना इबादत, रोजा, सब्र और आपसी सौहार्द का संदेश देता है।
अपने शुभकामना संदेश में उद्योग चौधरी ने कहा कि रमजान आत्मशुद्धि, त्याग और मानव सेवा का पावन अवसर है। यह माह हमें जरूरतमंदों की मदद करने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने और समाज में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से प्रेम, एकता और सामाजिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जनपद में अमन-चैन और सामाजिक एकता बनी रहे, यही उनकी कामना है। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि रमजान के दौरान जरूरतमंद परिवारों की सहायता करें और समाज में सकारात्मक वातावरण कायम रखें।
बसपा नेता ने अंत में सभी रोजेदारों के उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की दुआ करते हुए रमजान की मुबारकबाद दी।
