•गोरक्ष प्रांत में अव्वल रहकर बढ़ाया विद्यालय व जनपद का गौरव।
बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर, रामबाग के कक्षा 7 के छात्र रितेश राज ने अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता में गोरक्ष प्रांत स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य भानु प्रताप त्रिपाठी एवं प्रांतीय संस्कृति बोध परियोजना प्रमुख ने रितेश को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
रितेश पढ़ाई-लिखाई में मेधावी छात्र हैं। वे अपने पिता, साहित्यकार एवं कवि डा. अजीत श्रीवास्तव तथा गुरुजनों से प्रेरणा लेकर निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका लक्ष्य हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन करना है।
रितेश की इस उपलब्धि से परिजनों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों में बाबा कृष्णमोहन श्रीवास्तव, माता सुमन श्रीवास्तव, डा. वी.के. वर्मा, आशीष श्रीवास्तव, डा. रघुवंश मणि त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, रामसजन यादव सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।
विद्यालय परिवार ने रितेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
