oppo_2
19 मार्च से शुरू होगा अनुष्ठान, 28 मार्च को पूर्णाहुति व सहभोज।
बस्ती। गायत्री शक्तिपीठ, बस्ती में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए शक्तिपीठ के वरिष्ठ परिव्राजक एवं ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि चैत्र नवरात्रि 19 मार्च 2026 (गुरुवार) से प्रारंभ होकर 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि नवरात्रि का सामूहिक संकल्प 18 मार्च 2026 (बुधवार) को सायं 6:00 बजे मंदिर परिसर में कराया जाएगा। नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन प्रातःकाल जप एवं यज्ञ तथा सायंकाल 6:00 बजे से सत्संग (प्रज्ञा पुराण) का आयोजन होगा।
नवमी पर हवन, दशमी को पूर्णाहुति व भंडारा
कार्यक्रम के अंतर्गत 27 मार्च को नवमी के अवसर पर विशेष हवन आयोजित किया जाएगा। वहीं 28 मार्च 2026 (शनिवार) को पूर्णाहुति के उपरांत दोपहर 12:00 बजे सामूहिक सहभोज (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा।
जनपदवासियों से सहभागिता की अपील
राम प्रसाद त्रिपाठी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन होने वाले जप, यज्ञ एवं सायंकालीन सत्संग में अपने परिवार व इष्ट-मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
— संवाददाता
