•जनपद के सभी विकासखंडों के जोड़ों का होगा विवाह, प्रशासन ने की व्यापक तैयारियां।
संवाददाता: के. के. मिश्रा
संत कबीर नगर। जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 24 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से जनपद में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन ओम रिजॉर्ट एंड मैरिज लॉन, सियरा सांथा, धनघटा रोड स्थित परिसर में संपन्न होगा।
उन्होंने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में जनपद के सभी 09 विकासखंडों से चयनित लाभार्थी जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पात्र जोड़ों को विवाह की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी द्वारा व्यापक तैयारियां सुनिश्चित कराई गई हैं। सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, विवाह मंडप की व्यवस्था, वीआईपी स्वागत, जलपान, स्वास्थ्य सेवाएं एवं एंबुलेंस, अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा, साफ-सफाई तथा वीडियोग्राफी सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रभारी नामित करते हुए दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कर कार्यक्रम को सफल एवं सकुशल संपन्न कराने की तैयारी की गई है।
