•समबाहु त्रिभुज प्लॉट पर कटाई कर प्रति हेक्टेयर 43.5 कुंतल उत्पादन का अनुमान।
बस्ती। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जनपद में चल रहे क्रॉप कटिंग प्रयोगों का क्रम जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने संयुक्त रूप से ग्राम फेरसम, विकास खंड सल्टौआ, तहसील भानपुर में फसल कटाई का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गाटा संख्या 12/0.126 हेक्टेयर में 10 मीटर समबाहु त्रिभुज (43.33 वर्ग मीटर) के निर्धारित प्लॉट पर गेहूं की कटाई कर उपज का आकलन किया गया। इस दौरान 18.9 किलोग्राम गेहूं प्राप्त हुआ, जो औसतन लगभग 43.5 कुंतल प्रति हेक्टेयर उत्पादन के बराबर है। अधिकारियों ने फसल उपज को औसत स्तर का बताया।
इस अवसर पर भू-स्वामी बादुल्लाह (पिता—अब्दुल), अपर सांख्यिकीय अधिकारी अजय कुमार चौधरी, नायब तहसीलदार पूजा वर्मा, राजस्व निरीक्षक सुभाष चौबे, लेखपाल शिव कुमार राम, वीरेन्द्र चौधरी, संतोष कुमार सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
