के.के. मिश्रा, संवाददाता।
संत कबीर नगर। जिला कारागार संतकबीरनगर में भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बोधिसत्व डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कारागार परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बंदियों ने श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके विचारों को स्मरण किया। वक्ताओं ने बाबा साहब के सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के संदेश को जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया।
इस अवसर पर कारागार प्रशासन द्वारा बंदियों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गई, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और बढ़ गया।
