मथुरा। भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति (रजि.) मथुरा की एक बैठक श्रीजी बाबा आश्रम, भूतेश्वर में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राम गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वप्रथम समिति द्वारा निमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया।
अध्यक्ष पंडित राम गोपाल शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव 19 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे चौक बाजार स्थित गांधी पार्क में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष रूप से फूल बंगला सजाकर भगवान परशुराम जी को विराजमान किया जाएगा तथा खरबूजा, सत्तू, जलेबी, कचौड़ी और ठंडाई का प्रसाद अर्पित किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की विशेष व्यवस्था भी की गई है।
उन्होंने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा 3 मई 2026 को निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शाम 4:00 बजे माहेश्वरी धर्मशाला, लाल दरवाजा से प्रारंभ होगी, जिसमें लगभग 5000 विप्रजन एवं करीब 1000 महिला श्रद्धालुओं की भागीदारी रहेगी।
महामंत्री बंसीलाल शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए शहर में विशेष लाइटिंग और तोरण द्वार की व्यवस्था की जाएगी। शहरवासी एवं विभिन्न जिलों से आने वाले श्रद्धालु जगह-जगह स्वागत एवं आरती कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करेंगे।
बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. उपाध्याय, अखिलेश गौड़, मनोज ‘बॉबी’ भैया, सचिव गौरव कांति शर्मा, मोनू पंडित, के.के. शर्मा, सुनील शर्मा, विनोद दीक्षित, अजय लाल, ज्ञानेंद्र दीक्षित, ललित स्वामी, गजेंद्र शर्मा सहित महिला सभा की जिला अध्यक्ष भावना शर्मा, महानगर अध्यक्ष गुंजन शर्मा, संगीता शर्मा, प्रीति शर्मा, सीमा शर्मा, प्रियंका शर्मा, पिंकी शर्मा, ममता शर्मा, दीप्ति शर्मा आदि उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन गौरव कांति शर्मा एवं अखिलेश गौड़ ने किया।
