बस्ती। भारतीय खेल प्राधिकरण एवं खेल निदेशालय, उ०प्र० के तत्वाधान में जनपद बस्ती में खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का संचालन किया जा रहा है।
क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों को एथलेटिक्स की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षित खिलाड़ी खेल संघों के समन्वय से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती का क्रीड़ाधिकारी द्वारा बुके एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया।
उन्होंने बताया कि इस शिविर में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं, जिससे उनके भविष्य के निर्माण में सहयोग मिलता है और वे प्रदेश व देश के लिए पदक विजेता बन सकते हैं। शिविर के श्रेष्ठ खिलाड़ियों को खेलकिट एवं खेल उपकरण योजना के अंतर्गत सामग्री भी प्रदान की जाती है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा अनुभव तिवारी, ज्योति गुप्ता, जसवंत कुमार, विकास चौधरी, शुभम, रोहित कुमार, वैभव, आदित्य कुमार, प्रशांत, काजल चौधरी, सोनी, नैतिक गिरी, प्रमोद गिरी, खुशी, साक्षी चौधरी, विनीत, सिमना बानो, सिद्धि शुक्ला, सत्यम, रोहित, सनोवर, सूरज चौधरी, विपिन, विश्वास कुमार सिंह, आक्षिता ओझा, सोनम, मो. समसाद, संस्कार मिश्रा, संस्कार और निशा को खेल किट वितरित की गई।
प्रदान की गई खेल किट में जॉगर शू (1 जोड़ी), रनिंग स्पाइक (1 जोड़ी), ट्रैक सूट (1 सेट), मोजे (2 जोड़ी) तथा टी-शर्ट/नेकर (2 जोड़ी) शामिल हैं।
खेल किट प्राप्त कर खिलाड़ियों में नया उत्साह देखने को मिला और उन्होंने अधिक ऊर्जा के साथ अभ्यास करने की प्रेरणा प्राप्त की।
इस अवसर पर प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षक दीप पटेल, विकास सोनकर, सुश्री अस्मिता गुप्ता, आशुतोष पांडेय एवं कमलेन्द्र प्रताप चौधरी (कनिष्ठ सहायक) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
