रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
मिश्रिख (सीतापुर)। नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला ठाकुर टोला वार्ड-4 में नवनिर्मित पुलिया निर्माण के एक दिन बाद ही धराशाई हो गई। पुलिया गिरने से स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई।
मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया और निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई, जिसके चलते पुलिया एक दिन भी टिक नहीं सकी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। पुलिया ध्वस्त होने के बाद क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हो गया है।
इस मामले में नगर पालिका के ईओ विद्यांचल ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई करते हुए पुलिया पुनः निर्माण कराया जाएग
