मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान की एक महत्वपूर्ण बैठक कैंप कार्यालय जगन्नाथ पुरी पर संस्थान अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ महर्षि गौतम जयंती पर्व मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव नारायण प्रसाद शर्मा, पी.पी. शर्मा, देवी चरण गौतम एवं उपस्थित ब्राह्मण बंधुओं द्वारा महर्षि गौतम के चित्रपट पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर जिले के गौतम ऋषि कुल के प्रबुद्ध जनों—सुशील कुमार गौतम, शुभम गौतम, गोविंदा जी गौतम, के.के. गौतम, बृजेश गौतम, सुभाष बाबू गौतम (सेवानिवृत्त एसडीआई), जयप्रकाश शर्मा एवं राजकुमार गौतम—को दुशाला एवं माला पहनाकर तथा महर्षि गौतम जी का चित्रपट स्मृति स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने महर्षि गौतम के जीवन और आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि वे प्राचीन भारत के सप्तऋषियों में से एक थे और वैदिक मंत्रों एवं न्याय दर्शन के प्रमुख प्रेरणा स्रोत रहे। उन्होंने कठोर तपस्या के माध्यम से ज्ञान और संयम का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
संस्थान अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा ने कहा कि महर्षि गौतम का जीवन अनुशासन, तप और ज्ञान की प्रेरणा देता है। वहीं नारायण प्रसाद शर्मा ने बताया कि वे वैदिक न्याय सूत्र के रचयिता माने जाते हैं तथा उनके पुत्र बामदेव एवं नोदास मंत्रों के महान ज्ञाता थे। राजकुमार गौतम ने वामन पुराण के अनुसार उनकी तीन पुत्रियों—जया, जयंती एवं अपराजिता का उल्लेख किया।
अन्य वक्ताओं ने भी महर्षि गौतम के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान विभिन्न ब्राह्मण देवों एवं महापुरुषों की जयंती मनाकर समाज को जोड़ने का कार्य कर रहा है।
बैठक में प्रमुख रूप से सुरेंद्र कुमार मुकुट वाले, दिलीप पांडे, मुरलीधर शर्मा, पी.पी. शर्मा, दिवाकर आचार्य, नारायण प्रसाद शर्मा एवं पप्पू गौतम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
