रिपोर्ट – राकेश कुमार
प्रयागराज। प्रयागराज के आजाद पार्क में सोमवार सायं जलियांवाला बाग हत्याकांड की स्मृति में एक लघु नाटिका का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने प्रभावशाली और भावपूर्ण प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
यह आयोजन ‘सॉफ्ट पावर एवं कल्चर रंग मंडल (2026-27)’ द्वारा किया गया, जिसकी स्थापना लगभग 20 वर्ष पूर्व हुई थी। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष 13 अप्रैल 1919 की उस ऐतिहासिक घटना को स्मरण किया जाता है, जब काले कानून रोलेट एक्ट के विरोध में शांतिपूर्ण सभा कर रहे निहत्थे भारतीयों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गई थीं, जिसमें हजारों लोग शहीद हो गए थे।
कार्यक्रम का निर्देशन ज्ञान यदुवंशी तथा सह-निर्देशन मुस्कान दास ने किया। संरक्षक इंजीनियर के.के. श्रीवास्तव, पंकज पांडेय और सुभाष तिवारी के नेतृत्व में कलाकारों ने उत्कृष्ट अभिनय प्रस्तुत किया।
इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से देश के अमर शहीदों और क्रांतिकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
