रिपोर्ट – राकेश कुमार
प्रयागराज। सोमवार सायं अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासभा, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में प्रयागराज में भी शिक्षकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
प्रयागराज में यह मशाल जुलूस जिला अध्यक्ष शंकर चंद्र के नेतृत्व में डायट परिसर से सुभाष चौराहे तक निकाला गया। इसमें हजारों की संख्या में शिक्षकों ने भाग लेते हुए सरकार द्वारा लागू की गई टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की। जुलूस के दौरान शिक्षकों ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को रखा।
इस प्रदर्शन में प्राथमिक शिक्षक, उच्च प्राथमिक शिक्षक, संघ वैचारिक वेलफेयर एसोसिएशन, अटेवा, माध्यमिक शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन तथा एसटी/एससी वेलफेयर संगठन सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
।
