
बस्ती। अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व ने शासन की महत्वपूर्ण योजना फार्मर रजिस्ट्री का कार्य करने में लापरवाही बरतने वाले 15 सी.एस.सी. संचालको की सभी शासकीय सेवाए तत्काल प्रभाव से बन्द करने का निर्देश दिया है।
उन्होने बताया कि प्रत्येक सप्ताह में इस कार्य की समीक्षा किए जाने के उपरान्त भी इन संचालको द्वारा कोई कार्य नही किया जा रहा है, जो अत्यन्त खेदजनक है। भविष्य में शासन की योजनाओं में गम्भीरता पूर्वक सम्यक सुधार लाने पर ही केन्द्र के संचालन की अनुमति दी जायेंगी।
———–