•शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को श्रद्धांजलि के साथ रक्तदान का संदेश
•योग, यज्ञ व आयुर्वेद के माध्यम से निःशुल्क सेवा में जुटा भारत स्वाभिमान ट्रस्ट।
बस्ती। भारत स्वाभिमान और महिला पतंजलि योग समिति द्वारा जिला चिकित्सालय बस्ती में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन करते हुए चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि रक्तदान करने से दूसरों के साथ स्वयं की भी जीवन रक्षा होती है। दिया गया रक्त चौबीस घंटे में पुनः तैयार हो जाता है। रक्तदान से सकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि होती है।

इस अवसर पर ओम प्रकाश आर्य जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान ट्रस्ट यूनिट बस्ती ने रक्तदानी भाई बहनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अमर हुतात्मा सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने देश के लिए अपने रक्त की एक एक बूंद निस्वार्थ भाव से अर्पित की है। आज पूरा देश उनके लिए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है और योग, यज्ञ तथा आयुर्वेद से लोगों की निःशुल्क सेवा करता है।

इस अवसर पर कामना पाण्डेय जिला प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति बस्ती ने कहा कि महिलाओं में अपनी व्यस्तता के कारण रक्तदान के लिए जागरूक होने का अवसर नहीं मिल पाता लेकिन महिला पतंजलि योग समिति बहन बेटियों को योग, यज्ञ और रक्तदान के बारे में जागरूक करने के लिए कृतसंकल्प है।
डॉ नवीन सिंह, डॉ प्रवेश कुमार संरक्षक पतंजलि योग समिति और सुभाष चंद्र आर्य जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति बस्ती ने रक्तदान करने वाले लोगों को दीर्घजीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
रक्तदान करने वालों में ओम प्रकाश आर्य, देवव्रत आर्य, रवि चौबे, प्रहलाद जायसवाल, गौरीशंकर द्विवेदी, डॉ प्रवेश कुमार, डॉ नवीन सिंह, ओंकार आर्य, गणेश आर्य, गरुण ध्वज पाण्डेय, राजेश कुमार, कामना पाण्डेय, रजनी आर्य, इंद्रजीत चौधरी शक्ति मिश्रा, आदित्य आर्य प्रमुख रहे। रक्तदाताओं ने कृतज्ञता पूर्वक अमर हुतात्माओं को नमन किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ विजय वर्मा, शिवेन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव एस एल टी, संतोष पाण्डेय, कीर्ति आनन्द, अनुराधा सिंह, अन्नू सिंह, अंजू सिंह, कामिनी सिंह, भानु यादव, संजय,मुलायम सिंह, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
