•लकड़ी पड़ाव क्षेत्र में मारपीट व गाली-गलौज, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति।
कोटद्वार। कोतवाली कोटद्वार क्षेत्र के लकड़ी पड़ाव में आपसी विवाद के चलते कुछ युवकों के बीच मारपीट और गाली-गलौज की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित हो गई।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बाजार पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां कुछ युवकों के बीच विवाद बढ़कर झगड़े का रूप ले चुका था। पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया।
मौके पर मौजूद 6 युवकों को हिरासत में लिया गया। सभी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए धारा 172 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तारी की गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
