•पंडित ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित।
बस्ती। पंडित ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान में होली की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने राग काफी पर आधारित होली गीतों सहित “आज जमुना के तीर”, “होरी महिनवां मां बरसे न बरसे”, “खेले मसाने में होली दिगंबर”, “होली खेले राम मिथिलापुर मां” एवं “होली खेल रहे नंदलाल वृंदावन की कुंज गलिन मां” जैसे पारंपरिक फाग गीत प्रस्तुत किए।
संगीत शिक्षक राजेश आर्य एवं संगीत शिक्षिका रजनी गुप्ता ने कहा कि शास्त्रीय संगीत में होली का विशेष महत्व है। यह त्योहार संगीत, नृत्य और रंगों की उमंग से परिपूर्ण होता है। संस्थान के सचिव संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देने वाला पर्व है। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक विनोद कुमार उपाध्याय ने किया।
कार्यक्रम में अनमोल, स्वरांग, आदर्श मिश्रा, सदरे आलम, विवेक, प्रिंस शर्मा, आराध्या चतुर्वेदी, श्याम मिश्रा, सुधाकर, नितेश, प्रमोद, शैलेश, शुभ, नीलू, अनुष्का, स्वरिशा, रश्मि, अंशिका सिंह, रीना, शैलजा श्रीवास्तव एवं अपर्णा सहित अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया। वाद्य यंत्र पर अनमोल शाही ने विशेष प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।
