के.के. मिश्रा, संवाददाता।
संत कबीर नगर। जिला पंचायत सदस्य एवं वार्ड नंबर 16 के संभावित प्रत्याशी महेंद्र प्रताप यादव ने रमजान माह और होली पर्व के अवसर पर सभी हिंदू व मुस्लिम भाइयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों एवं मोहल्लों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और समर्थन उनके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद बना रहा तो वे निरंतर जनसेवा के कार्यों में समर्पित रहेंगे।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रहे महेंद्र प्रताप यादव ने वार्ड नंबर 16 के अंतर्गत आने वाले मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भी पहुंचकर रमजान की मुबारकबाद दी तथा होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और सद्भाव के प्रतीक हैं, जिन्हें मिलजुलकर मनाना चाहिए।
उन्होंने आगामी 2026 के जिला पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 16 से प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की मंशा व्यक्त करते हुए क्षेत्र की जनता से समर्थन एवं आशीर्वाद की अपेक्षा की है।
