👉 स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं/उपलब्धियों का किया गया प्रचार-प्रसार।
के के मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। केन्द्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नव निर्माण के 09 वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत जनकल्याणकारी विभागों द्वारा प्रदर्शनी/मेला एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार से सम्बंधित नौ दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन परिसर के डी0पी0आर0सी0 हॉल में किया जा रहा है।


इसी क्रम में आज मंगलवार को सातवें दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना अंतर्गत उपस्थित लोगों को साफ सफाई सहित स्वच्छता के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) प्रदीप कुमार त्रिपाठी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जनपद की प्रगति से उपस्थित ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया।
उन्होंने स्वच्छता, संचारी रोगों से बचाव एवं अपशिष्टों के प्रबंधन पर चर्चा किया तथा बताया कि नालियां, सड़कें, स्कूल, पंचायत भवन, स्वास्थ्य केंद्र, कूड़ा स्थल की समुचित साफ सफाई का कार्य कराया जाए।
उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक परिवार शौचालय का प्रयोग करें, कोई खुले में शौच न करें। साथ ही सुखे एवं गीले कचरे को एकत्र कराकर ग्राम पंचायत में निर्मित आरआरसी केन्द्रों के माध्यम से निस्तारण कराएं।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान, सफाई कर्मी तथा जन सामान्य के लोग एवं महिलाएं आदि उपस्थित रहे।
