बस्ती। जनपद में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के तहत थाना कोतवाली की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित की धनराशि वापस कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को मालवीय रोड निवासी आयुष श्रीवास्तव ने साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसके खाते से ₹10,000 की धनराशि निकल गई थी।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोती चंद एवं निरीक्षक शुभ नारायण दुबे के नेतृत्व में गठित टीम जिसमें कांस्टेबल अजय पाठक, कांस्टेबल आदर्श सिंह एवं महिला कांस्टेबल हेमा वर्मा शामिल रहीं ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। साइबर सेल की सक्रियता के चलते पूरी धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
पीड़ित आयुष श्रीवास्तव ने बस्ती पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है। पुलिस विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
