बस्ती। क्रीड़ा भारती गोरक्ष प्रांत की वार्षिक नियोजन बैठक रविवार को गोटवा स्थित एक मैरिज हाल में सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय संयोजक अजय रजत दीक्षित ने संगठन के कार्यों को गति देने पर जोर देते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।
प्रांतीय अध्यक्ष अरुण प्रजापति ने बस्ती जनपद कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रभाकर ओझा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा सुधीर कुमार पाण्डेय को सह मंत्री का दायित्व सौंपा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में वर्षभर आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों – क्रीड़ा भारती स्थापना दिवस, हनुमान जयंती, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, राष्ट्रीय खेल दिवस, क्रीड़ा भारती ज्ञान परीक्षा, माता जीजाबाई पुरस्कार एवं सूर्य नमस्कार के सफल आयोजन हेतु रूपरेखा तैयार की गई।
इसके साथ ही संगठन के विस्तार और गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि क्रीड़ा भारती खेल को आनंद और संस्कार के रूप में स्थापित करने के लिए कार्यरत है तथा पारंपरिक भारतीय खेलों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का निरंतर प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह ने की, जबकि संयोजन प्रांत क्रीड़ा केंद्र प्रमुख राम सिंह ने किया। बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष अंजू सिंह, प्रांत मंत्री बी.एन. मिश्रा, सह मंत्री सुरेंद्र सिंह, प्रचार प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार पाठक, आईटी प्रमुख अमित त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष चिन्मयानंद मल्ल तथा महानगर संयोजक मानवेंद्र सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
