– लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है घटना।
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव मे नाबालिग दलित किशोरी के साथ सामूहिक छेड़खानी और मारने पीटने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र दे कर घटना के बारे में अवगत कराया।
पीड़िता की मां ने बताया कि 2 अप्रैल की रात 8 बजे हमारी लड़की घर के पास खराब सामान फेंकने गई थी, तभी बगल के गांव के युवकों ने उसे जबरन दबोच लिया और घसीटते हुए दो सौ मीटर दूर सुनसान जगह पर ले गए। वहां मारपीट और उसके कपड़े फाड़ दिए गए। शोर मचाने पर आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके साथ छेड़खानी की।
आरोप है कि एक युवक ने मोबाइल से घटना का वीडियो भी बनाया और किसी को बताने पर उसे वायरल करने की धमकी दी। परिजनों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी और जातिसूचक गालियां देते हुए फरार हो गये। 3 अप्रैल को कुदरहा पुलिस चौकी में शिकायत की लेकिन कोई विधिक कार्यवाही नही हुआ।
इसके बाद फिर से थानाध्यक्ष लालगंज को पत्र लिखकर विधिक कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष लालगंज विनय पाठक ने बताया कि हमें कोई प्रार्थना पत्र नही मिला है ।जांच कराकर विधिक कार्यवाही की जायेगी।
