पीएम सूर्य घर योजना से सस्ती व स्वच्छ बिजली का लाभ मिलेगा — विनय कटियार
बस्ती। रोडवेज के निकट स्थापित ‘सोलर ग्रीन’ योजना केंद्र का उद्घाटन बीते दिवस पूर्व सांसद विनय कटियार ने फीता काटकर किया। यह केंद्र केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्थापित किया गया है।
इस अवसर पर विनय कटियार ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई यह योजना देश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सोलर ग्रीन योजना के माध्यम से आम नागरिकों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध होगी, जिससे बिजली बिल में कमी आएगी और बिजली कटौती की समस्या से भी राहत मिलेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाकर इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
सोलर ग्रीन योजना के प्रोपराइटर सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि केंद्र पर उपभोक्ताओं को सोलर पैनल इंस्टॉलेशन से लेकर सरकारी सब्सिडी प्राप्त करने तक की पूरी प्रक्रिया में मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के लिए फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे वे आसान किस्तों में सोलर सिस्टम लगवा सकेंगे। पात्र उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा निर्धारित सब्सिडी का लाभ भी दिलाया जाएगा।
उद्घाटन अवसर पर अमित चौधरी, सनी चौधरी, विकास चौधरी, मोनू चौधरी, अजय चौधरी, अभिषेक चौधरी, लवकुश चौधरी, विशाल चौधरी, राहुल चौधरी, इन्द्रलेश चौधरी, अशोक चौधरी, मनोज, जयसिंह, नरेन्द्र कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
