सुल्तानपुर। अमहट के पास Eastman Power and Hand Tools के अधिकृत शोरूम जीआरएस ड्राइव शुक्ला पावर एंड हैंड टूल्स का भव्य शुभारंभ किया गया। शोरूम का उद्घाटन कंपनी मालिक की बेटी रीमा जैन ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में रीमा जैन ने बताया कि ईस्टमैन कई वर्षों से पावर टूल्स, हैंड टूल्स और इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट के क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम है। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य सुल्तानपुर और आसपास के जिलों के कारीगरों, मिस्त्रियों और उद्योगों को एक ही छत के नीचे अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता के उपकरण किफायती दामों पर उपलब्ध कराना है।
उन्होंने जानकारी दी कि शोरूम में ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, कटर, वेल्डिंग मशीन सहित प्लंबिंग और कारपेंट्री से जुड़े सभी आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं। सभी उत्पादों पर कंपनी वारंटी और आफ्टर सेल्स सर्विस दी जाएगी। साथ ही ग्राहकों को टूल्स के सही उपयोग की ट्रेनिंग भी प्रदान की जाएगी, जिससे उनका काम और अधिक आसान हो सके।
स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार
रीमा जैन ने बताया कि शोरूम खुलने से सुल्तानपुर के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। स्थानीय युवाओं को सेल्स, सर्विस और टेक्निकल सपोर्ट के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे ग्राहकों को तुरंत सहायता मिल सके और क्षेत्र का विकास हो।
उन्होंने कहा कि ईस्टमैन अपने उत्पादों में “मजबूती की गारंटी” देता है और हर टूल कई गुणवत्ता जांच प्रक्रियाओं से गुजरता है। उद्घाटन के अवसर पर विशेष ऑफर और छूट भी ग्राहकों को दी जा रही है।
कार्यक्रम में शांति प्रकाश शुक्ला, अखिलेश सिंह, प्रदीप सिंह, आदर्श तिवारी, सतेन्द्र गौड़, आलोक दुबे, खलिक खान, संजय, डॉ. संजीव पाण्डेय, सिद्धि नारायण शुक्ल समेत बड़ी संख्या में व्यापारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
