बस्ती। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, गुरु गोबिंद सिंह नगर बस्ती, गुरुद्वारा भगत कबीर जी मगहर एवं उत्तर प्रदेश सिख मिशन समूह सिख समाज के तत्वावधान में बस्ती के पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सिख मिशन के प्रभारी सरदार बृजपाल सिंह, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार हरि सिंह तथा गुरुद्वारा भगत कबीर जी मगहर के इंचार्ज सरदार हरमीत सिंह ने संयुक्त रूप से एसपी को सिख इतिहास से संबंधित पुस्तकें, शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में सिख समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक को आश्वस्त किया कि जनपद बस्ती का सिख समाज पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करता रहेगा।
सम्मान के उपरांत एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन भी समाज के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में हर संभव प्रयास करेगा।
इस अवसर पर सरदार साहिब सिंह, परमिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, लवप्रीत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
