•रोमांचक मुकाबले में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश।
बस्ती: बस्ती सदर विकासखंड के रामपुर गांव स्थित जूनियर हाई स्कूल के पास हाजी हबीबुल्लाह खां मेमोरियल अंडर आर्म नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह, छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, मोहम्मद अशरफ खान तथा क्रिकेट अध्यक्ष अब्दुल रहीम ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन के बाद पहला मुकाबला हथीरजा और खैराटी टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हथीरजा टीम ने 43 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खैराटी की टीम 39 रन पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार हथीरजा ने रोमांचक मुकाबले में 4 रन से जीत दर्ज की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। साथ ही प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है, जिससे युवा अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष डीआरएक्स महफूज खान, जुबैर अहमद, नौशाद खान, शमशाद खान, गुलाम मोहम्मद, अतीक खान, इमाम खान, कालीमुल्लाह खान, अमानुल्लाह खान उर्फ लाला, ताहा खान, हुजैफा, अब्दुस सलाम, अजय, राहुल, बबलू सोनी, नोमान खान, वलिल्लाह खान, सगीर खान, नूर आलम, सहबान, मो. आरिफ, हमजा, बासित, फैजल, शादाब सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
