👉 रैली का नेतृत्व करते हुए आम जनमानस को शिक्षा के प्रति किया जागरूक।
👉 मा0 विधायक धनघटा द्वारा स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम में अध्यापकों/अभिभावकों को किया गया सम्मानित।
के के मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। स्कूल चलो अभियान-2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर आज मुख्य अतिथि मा0 विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान जी द्वारा धनघटा विधानसभा क्षेत्र में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना एवं शिक्षा के महत्व के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना रहा।
रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिसमें विशेष रूप से बड़ी संख्या में बच्चों की उपस्थिति देखने को मिली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिथि मा0 विधायक धनघटा ने अपने संबोधन में शिक्षा को जीवन की सफलता का आधार बताते हुए सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन अवश्य कराएं और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें। उन्होंने जनपद के विद्यालयों एवं अभिभावको का आह्वान किया कि जनपद में 06 से 14 वर्ष का कोई बच्चा विद्यालय में नामांकन से छूटने न पावे।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन खण्ड शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक हैंसर बाजार महेंद्र प्रसाद द्वारा किया गया। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ तभी संभव है जब प्रत्येक बच्चा विद्यालय से जुड़ा हो।
उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित किया कि वे घर-घर संपर्क कर बच्चों को विद्यालय लाने का प्रयास करें। रैली क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें “हर बच्चा स्कूल जाए”, “शिक्षा है अधिकार हमारा” जैसे नारों के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया गया। इस आयोजन में अधिकाधिक संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं आम जनता भी शामिल हुई, जिससे कार्यक्रम सफल एवं प्रभावी रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक रहने एवं दूसरों को भी प्रेरित करने का संदेश दिया गया। यह रैली शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई और क्षेत्र में स्कूल चलो अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की।
इस कार्यक्रम में कुल लगभग 200 प्रतिभागियों (प्रधानाध्यापक / ई0 प्रधानाध्यापक एवं ग्राम प्रधान सभासद) ने सहभागिता की तथा काफी अधिक संख्या में बच्चे भी सम्मिलित हुए। समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक / ई० प्रधानाध्यापक) चन्द्र शेखर भारती, शैलेश कुमार यादव, गनेश प्रसाद चौधरी, श्रीमती श्रृंखला पाण्डेय. श्रीमती नीतू अग्रहरी, श्रीमती चंद्रकला, विनय सिंह, नितिन कुमार, निर्मल स्वरूप, राम आशीष, विजय, संत कुमार मिश्र आदि प्रधाध्यापक एवं बी0आर0सी0 कार्यालय कर्मचारी मो0 जुबैर, रोहित कुमार, दिग्विजय पाण्डेय, विकास गिरी, कृष्ण मुरारी, श्याम जी. स्वप्निल यादव. उमेश चन्द्. राम प्रताप, अजीत कुमार, इश्वर चंद, गजेन्द्र कुमार, देव नारायण आदि उपस्थित रहे।
