लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन. सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी क्षेत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निगम मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों ने विभागीय प्रगति, बस संचालन व्यवस्था तथा यात्री सुविधाओं से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
प्रबंध निदेशक ने निर्देश दिए कि सभी बसों का संचालन निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चालकों और परिचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि प्रत्येक निर्धारित स्टॉप पर बस को अनिवार्य रूप से रोका जाए तथा यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुँचाया जाए।
उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों की सुविधा में वृद्धि होगी और निगम के राजस्व में भी सुधार आएगा।इसके साथ ही उन्होंने सभी जांच स्कॉड दलों को दिन और रात दोनों समय प्रभावी जांच व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बिना टिकट यात्रा और अन्य अनियमितताओं पर नियंत्रण रखते हुए निगम की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।
उमेश चन्द्र तथा शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. महेन्द्र देव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
