— के.के. मिश्रा, संवाददाता।
संत कबीर नगर। जिला पंचायत सदस्य पद के वार्ड नंबर 16 के प्रत्याशी महेंद्र प्रताप यादव ने चैत्र नवरात्र के शुभारंभ तथा रमजान माह के समापन के पूर्व क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों को बधाई देते हुए आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर श्री यादव ने क्षेत्र का भ्रमण कर जनता से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद एवं समर्थन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग और विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है, और वे हमेशा क्षेत्र की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रह चुके महेंद्र प्रताप यादव ने वार्ड नंबर 16 के अंतर्गत आने वाले मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भी पहुंचकर लोगों से संवाद किया और सभी को बधाई दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र के समग्र विकास और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
ज्ञात हो कि महेंद्र प्रताप यादव वर्ष 2026 में होने वाले स्थानीय निकाय जिला पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 16 से प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। उन्हें उम्मीद है कि क्षेत्र की जनता उन्हें आशीर्वाद देकर सेवा का अवसर प्रदान करेगी।
