— के.के. मिश्रा, संवाददाता।
संत कबीर नगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आहट के साथ ही जिले में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। संभावित प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं।







इसी क्रम में वार्ड नंबर 16 से जिला पंचायत सदस्य पद के कद्दावर प्रत्याशी महेंद्र प्रताप यादव ने भी क्षेत्रीय भ्रमण तेज कर दिया है। वे गांव, गली, मोहल्लों, चौराहों और बाजारों में पहुंचकर लोगों से लगातार मुलाकात कर रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान के लिए समर्थन एवं आशीर्वाद मांग रहे हैं।
जनसंपर्क अभियान के दौरान श्री यादव ने ग्राम पंचायत देवपर, नाउडाण, गंगोली सहित देवा पार चौराहा और स्थानीय बाजारों में भ्रमण कर लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे हमेशा क्षेत्र की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे।
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रह चुके महेंद्र प्रताप यादव ने क्षेत्र के विभिन्न समुदायों से भी मुलाकात कर भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे।
ज्ञात हो कि महेंद्र प्रताप यादव वर्ष 2026 में होने वाले स्थानीय निकाय जिला पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 16 से प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। उन्हें उम्मीद है कि क्षेत्र की जनता उन्हें समर्थन देकर सेवा का अवसर प्रदान करेगी।
